मुंगेर, मार्च 3 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड के दीदारगंज पंचायत अंतर्गत कहुआ गांव में बासुकीनाथ राय मैदान पर चल रहे बिहार टेनिस चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला श्री महाकाल सोंडीहा बनाम सुरेंद्र आईटीआई माधोडीह के बीच खेला गया, जिसमें सुरेन्द्र आईटीआई ने 23 रन से जीत हासिल किया। टूर्नामेंट के आयोजक सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार शर्मा थे। सुरेंद्र आईटीआई माधोडीह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाया। सौंडीह टीम की ओर से राजू राणा एवं टिंकू ने 3-3 और कन्हैया ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सोंडीहा की पूरी टीम 142 रन पर ऑल आउट हो गयी। सुरेंद्र आईटीआई ने 23 रन से यह मुकाबला जीत कर लगातार तीसरी बार इस ग्राउंड पर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। सुरेंद्र आईटीआई टीम के तरफ से शानदार प्रदर्श...