रांची, अक्टूबर 4 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में शनिवार को 'अधिगम परिणाम एवं शिक्षण पद्धतियां' विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला आयोजित की गई। संसाधक डॉ. शिप्रा एवं कविता मुखर्जी ने शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण विधियों, कक्षीय गतिविधियों और मूल्यांकन के आधुनिक तरीकों से अवगत कराया। प्राचार्या समिता सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों का निरंतर विकास अधिगम के परिणामों को सार्थक बनाता है और विद्यार्थियों को सक्षम एवं जीवनभर सीखने वाला नागरिक तैयार करने में मदद करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...