रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता दर्ज की है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें शामिल सभी 208 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए। विशेष रूप से 50 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कुमारी भानुप्रिया 98.4% अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहीं। वहीं, रिद्धिमा ने 98.2% के साथ दूसरा, ओजस्वी जायसवाल ने 98% के साथ तीसरा और श्रेया मधेशिया ने 97% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या समिता सिन्हा ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह परिणाम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह भी पढ़ें- टेंडर हार्ट स्कूल के सौरभ 99.4% अंकों के साथ बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.