रांची, जुलाई 24 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में कारगिल युद्ध के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जूनियर विंग के छात्रों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि सीनियर विंग में क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। प्राचार्या समिता सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और सेना के प्रति कृतज्ञता की भावना जागृत होती है। यह भी पढ़ें- संत माइकल्स में विजय दिवस पर वीरों को नमन यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धां‌जलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...