फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के सीपी विद्या निकेतन में मंगलवार को आवाज-ए-सीपीवीएन गायन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर वर्ग में प्रांजल शर्मा और जूनियर वर्ग में आराध्या गुप्ता ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम की। कार्यक्रम का उद्घाटन सीपी. ग्रुप ऑफ की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल, प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, चीनी मिल चेयरमैन जय गंगवार, प्रधानाचार्य आरके बाजपेई और योगेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को समर्पित कार्यक्रम में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय और सुगम संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- नृत्य व गायन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर किया प्...