मथुरा, दिसम्बर 3 -- मथुरा। थाना सुरीर पुलिस ने हरनौल मोड़ के समीप से मंगलवार रात चेकिंग के दौरान युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चंद घंटे में गांव बिजऊ, सुरीर सेचोरी किया टैंपो बरामद किया। उसके कब्जे से रेगमाल व दो चाबी बरामद कर चालान किया। थानाध्यक्ष सुरीर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कंट्रोल से सूचना मिली कि बिजऊ, सुरीर से टैंपो चोरी हो गया है। सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र की सीमा सील कराकर सघन चेकिंग शुरु कर दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार पुलिस टीम के साथ रात करीब साढ़े नौ बजे हरनौल मोड के समीप चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी का टैंपो लेकर जा रहे चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस को चकमा देते हुए टैंपो लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घ...