नई दिल्ली, जून 29 -- Surahi vs Matka: मटका और सुराही आपने जरूर देखे होंगे, दोनों का ही इस्तेमाल पानी को ठंडा रखने के लिए किया जाता है। पहले ज्यादातर घरों में सुराही ही होती थी लेकिन फिर मटका लोग खरीदने लगे। अब फिर से बाजार में मटका और सुराही दोनों ही बिकते हैं और लोग मीठा पानी पीने के लिए इन्हें खरीदते हैं। हम भी मटका खरीदने गए थे, ये सोचकर कि उसमें पानी ज्यादा ठंडा रहेगा और बच्चों को नैचुरल तरीके वाला ठंडा पानी पिलाएंगे। लेकिन दुकानदार ने बोला कि सुराही लेकर जाइये, इसमें पानी ज्यादा लंबे समय तक ठंडा बना रहेगा। हमने इसका कारण पूछा तो पता चला कि इसके पीछे फिजिक्स छिपी हुई है। चलिए आपको बताते हैं आखिर सुराही में पानी ज्यादा ठंडा कैसे रहता है और दोनों में से क्या खरीदना सही है?मटका vs सुराही मटके का मुंह चौड़ा होता है और सतह हल्की पतली बनाई ...