रुडकी, अप्रैल 26 -- लंढौरा, संवाददाता। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने भाजपा और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा कर उन्हें बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक स्मैक तस्करों को संरक्षण दे रहे हैं और ठेकेदारों के साथ साझेदारी कर रहे हैं। रविवार को थिथौला में आयोजित कार्यक्रम में रमेश जोशी ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है, जबकि सुराज सेवा दल विपक्ष के रूप में जनता की आवाज उठा रहा है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर एक बड़े जनआंदोलन की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान उन्होंने कहा कि सुराज सेवा दल प्रदेश में शोषित, वंचित और पीड़ितों की आवाज बनकर उनके न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है और लगातार आंदोलन चला रहा है।...