देहरादून, जुलाई 28 -- रुड़की। यूटीयू पेपर लीक मामले में उच्च स्तरीय जांच और प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर सुराज सेवा दल ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट को ज्ञापन दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष नितिन कटारिया ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...