देहरादून, मार्च 28 -- सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, सिलेंडरों की बुकिंग न होने व ब्लैकमेलिंग आदि मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। शनिवार को सुराज सेवा दल के जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में गांधी पार्क में कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बढ़ते भ्रष्टाचार ,लचर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के विरोध में नारेबाजी की।कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सरकार जनहित के मूल मुद्दों से दूर दिखाई दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया और कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार झेल रही है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल एवं खाद्य पदार्थों सहित आवश्यक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.