गुमला, अप्रैल 24 -- कामडारा। प्रखंड के सुरहू पहानटोली (सुरहु राजगढ़) में 25 अप्रैल को केरकेट्टा राजा विनय केरकेट्टा का पान पगड़ी समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी केरकेट्टा पड़हा सचिव सामुएल केरकेट्टा ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि कॉम्पाट मुंडा 22 पड़हा-पकरा के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में अनुसूचित क्षेत्रों के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए संविधान के तहत पत्थलगड़ी का स्मरण समारोह भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। जिसमें विभिन्न गांवों और टोलों के लोग भाग लेंगे। सचिव ने केरकेट्टा पड़हा क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 22 पड़हा को और सशक्त करने की जरूरत है: विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...