सुरहु में पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
गुमला, मई 13 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड क्षेत्र के सुरहु गांव के पास बन रही पुलिया के निर्माण कार्य में अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ स्थित सुरहु मोड़ से गांव सुरहु होते हुए कामडारा-बसिया बॉर्डर तक सड़क निर्माण कराया गया है। इसी योजना के तहत सुरहु गांव के समीप पुलिया का निर्माण भी किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार संवेदक द्वारा पुलिया की ढलाई कर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। ढलाई के बाद पटवन नहीं किए जाने से पुलिया पर लगी सीमेंट कमजोर पड़ने लगी है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिया की वर्तमान स्थिति को देखकर ग्रामीणों में नाराजगी है।भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश सिंह समेत ग्रामीण रामबहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.