बलिया, जून 8 -- बलिया l प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों की शरणस्थली जयप्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य, सुरहा ताल को देश के 100वें रामसर स्थल की सूची में शामिल होना बलिया एवं जेएनसीयू के लिए गौरव की बात है। इसको लेकर कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरहा ताल का अपना ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व है। सुरहा ताल के विकास में जेएनसीयू भरपूर योगदान देगा। कहा कि सुरहा ताल केवल एक आर्द्रभूमि नहीं, बल्कि प्राकृतिक धरोहर, समृद्ध जैव विविधता एवं पर्यावरणीय संतुलन का जीवंत प्रतीक है। यह उपलब्धि बलिया को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों के लिए भी अध्ययन एवं अनुभव के अवसर प्राप्त ...