दरभंगा, दिसम्बर 25 -- एपीएम थाना की पुलिस ने 23 दिसंबर की रात ब्रह्मोतरा-हाजीपुर पथ में 17 नंबर गुमती के पास बाइक सहित 63.81 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। मौके पर पुलिस ने बाइक सवार दो तस्करों लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय निवासी एजाज अहमद उर्फ आजाद तथा बिचला टोल निवासी जाकिर हुसैन उर्फ फरमान को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति अपना बैग फेंक भागने में सफल रहा। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्तियों को हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...