दरभंगा, जून 7 -- रामनरेश चौधरी,सुरहाचट्टी, संवाद सूत्र। एपीएम थाना क्षेत्र की अकराहा नगर पंचायत वार्ड 10 निवासी अमृत सहनी के पुत्र सोनू सहनी उर्फ विजय कुमार (13) का शव शनिवार की सुबह घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर दिघरा गांव के पास नदी में उपलाता मिला। सुबह में ग्रामीणों ने नदी में शव को देख परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर नदी से शव को निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। विदित हो कि गत पांच जून की शाम सोनू सहनी उर्फ विजय कुमार नहाने के दौरान करेह नदी में डूब गया। यह भी पढ़ें- सुरहाचट्टी:नदी में डूबे बालक की लाश दिघरा गांव से हुई बरामद काफी खोजबीन के बावजूद रात में उसका शव नहीं मिल सका था। मृतक के दादा महेश्वर सहनी ने बता...