हरदोई, अप्रैल 14 -- सुरसा। मानदेवी मंदिर परिसर में युवतियों पर फब्तियां कसने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान मिली सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी ऋषिराज वर्मा निवासी कड़वा मजरा फरीदापुर थाना सुरसा को मौके से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्ती जारी रखने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...