हरदोई, फरवरी 18 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के सथरी गांव में बुधवार दोपहर एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पप्पी अविवाहित थी। उसने घर के एक कमरे में कुंडे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही थाना सुरसा के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार मृतका तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.