हरदोई, मई 7 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के ईंटखोरिया में पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ित ने थाना सुरसा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव का मायाराम नशे में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंची पीड़ित की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। मायाराम के साथ आशीष ने भी पुरानी रंजिश को लेकर दंपति को लात घूंसों व लाठी डंडों से पीटा। चीख-पुकार सुनकर गांव के अंशू समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- सुरसा में गर्भवती महिला से मारपीट, जिला अस्पताल रेफर थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर ...