हरदोई, जनवरी 4 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी में दिल्ली से घर लौट रहे पीड़ित नरेन्द्र निवासी टिकरी ने थाना सुरसा में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 30 दिसंबर की शाम करीब सात बजे वह दिल्ली से अपने गांव लौट रहा था। तभी गांव के सूरज, अनन्तराम और श्यामबिहारी ने अपने घर के सामने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो पिटाई कर दीमामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...