हरदोई, जून 19 -- सुरसा। 17 जून को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमन निवासी बल्लीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. फहीम, कांस्टेबल जोनी सिंह, अविनाश कौशिक व प्रशांत कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...