हरदोई, जनवरी 30 -- सुरसा। जलुआखेड़ा मजरा मोना में शुक्रवार सुबह गांव निवासी सुशीला रसोई में गैस चूल्हे पर कुकर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान पास ही उनकी देवरानी मोनिका और सास कमला बैठी हुई थीं। अचानक कुकर में तेज विस्फोट हुआ, जिससे गर्म भाप और उबलता खाना उड़कर तीनों महिलाओं पर गिर पड़ा। धमाके की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। विनोद, पंकज सहित अन्य परिजनों ने बिना देर किए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने रसोई में गैस व कुकर के उपयोग के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...