हरदोई, मार्च 12 -- सुरसा। क्षेत्र में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल शिरकत करेंगे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरसा धनंजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सुरसा ब्लॉक परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...