गुमला, जनवरी 2 -- रायडीह। सुरसांग थाना क्षेत्र के जरजट्टा गांव में गुरुवार रात्रि 25 वर्षीय मंजीत उरांव ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता पीठियार उरांव ने बताया कि मंजीत उरांव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना वाली रात वह खाना खाने के बाद सो गया था। सुबह परिवार के सदस्य उठे तो देखा कि मंजीत ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली थी। सूचना मिलते ही सुरसांग पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में शोक का माहौल छा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...