सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सुरसंड। सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड एक में कथित दबंगई, लूटपाट और जेसीबी से घर तोड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित वार्ड एक निवासी जितेंद्र प्रसाद ने थाने में एफआईआर करायी है। इसमें सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड एक निवासी मनीष कुमार, उसका भाई विनोद कुमार, मनीष कुमार ड्राइवर गुड्डू झा, मैनेजर, स्टॉफ पप्पू झा सहित आठ-दस लोगों को आरोपित किया गया है। दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया है कि 20 फरवरी को आरोपित लाठी-डंडा, लोहे के रॉड और जेसीबी लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। आवेदन के मुताबिक आरोपितों ने जेसीबी से मकान को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, मोबाइल छीन लिया गया और बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आवेदन में यह भी आरोप है कि घर में रखे करीब छह लाख रु...