सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- सुरसंड। नगर पंचायत सुरसंड सहित प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने एफआईआर करायी है। शुक्रवार को हुई छापेमारी में एक कर्मी की गिरफ्तारी भी हुयी। साथ ही तीन क्लीनिक को अवैध बताते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकिशोर सिंह के बयान पर एफआईआर कराई गई है। जिसमें सिटी अस्पताल, डॉ. युगल किशोर चौधरी मेमोरियल क्लीनिक तथा सुरसंड आई केयर के संचालक को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान सिटी अस्पताल से एक कर्मी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नगर पंचायत सुरसंड के वार्ड संख्या 14 निवासी विंदेश्वर राम के पुत्र अंबुज कुमार विवेक के रूप में हुयी है। यह भी पढ़ें- वीर दयाल इमरजेंसी अस्पताल का रजिस्ट्र...