सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- सुरसंड। नगर पंचायत सुरसंड व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को सुरसंड मुख्य चौक और उसके आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान बुलडोजर चलाकर दुकानों के बाहर बनाए गए छज्जे, ठेला-खोमचा एवं अन्य अवैध ढांचों को हटाया गया। अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कुलदीप सिन्हा कर रहे थे। उनके साथ थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता, पीएसआई अभिजीत सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी रवि भूषण सहित सशस्त्र बल के जवान व नपं कर्मी मौजूद थे। प्रशासन की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी। ईओ कुलदीप सिन्हा ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- सीएम के गृह जिले में शुरू हुआ बुलडोज...