सीतामढ़ी, मई 31 -- प्रलयंकर सुरसंड। नगर पंचायत सुरसंड की स्थायी सशक्त समिति के तीन सदस्यों के निर्वाचन के लिए शनिवार को नगर पंचायत सभागार में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह पुपरी डीसीएलआर डॉ. अनंत कुमार और सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बाजपट्टी बीडीओ की देखरेख में संपन्न हुयी। यह भी पढ़ें- सुरसंड: स्थायी समिति के तीन सदस्य निर्वाचित प्रलयंकरचुनाव परिणाम तीन पदों के लिए हुए चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के बाद वार्ड 13 के पार्षद उमाशंकर कापर, वार्ड 15 की पार्षद सोनाली कुमारी और वार्ड 19 के पार्षद संजय सदा को विजयी घोषित किया गया। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में वार्ड 14 के पार्षद वशिष्ठ साह, वार्ड 17 की पार्षद सीमा देवी एवं वार्ड 18 के पार्षद मनोज कुमार मिश्रा चुनाव मैदान ...