सीतामढ़ी, मार्च 1 -- पुपरी। पुपरी मद्य निषेध थाना की पुलिस ने सुरसंड बालकेश्वर मंदिर के पास वाहन जांच में ऑटो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया है। साथ ही शराब लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने पर ऑटो से छह सौ बोतल नेपाली शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनबरसा के फतेपुर गांव निवासी कैलाश साह के पुत्र सुनील साह के रूप में की गई है। इस संबंध में एसआई सोनू राज के द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...