एटा, जनवरी 30 -- एटा महोत्सव के मंच पर गुरुवार की रात गीतों भरी रही, म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में कानपुर और दिल्ली के कलाकारों ने अपनी जादुई आवाज और बेहतरीन संगीत से समां बांध दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पुराने और नए गीतों के संगम ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में इंडियन म्यूजिकल ग्रुप कानपुर के आर्केस्ट्रा की धुनों पर जब दिल्ली और कानपुर के गायक कलाकारों ने मंच संभाला, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलाकारों ने बॉलीवुड के सदाबहार गीतों के साथ वर्तमान के सुपरहिट गानों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दीं। संगीत की हर धुन पर श्रोता आनंदित होकर तालियां बजाते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेधाव्रत शास्त्री, डॉ. चंद्रकांत कुशवाह और राकेश कुमार कंज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और मां सरस्वती क...