घाटशिला, जून 17 -- मुसाबनी, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) में हाल ही में हुए वेतन पुनरीक्षण समझौते और ग्रेच्युटी सीमा में बढ़ोतरी को लेकर मजदूरों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सुरदा माइंस में आयोजित बैठक में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान ने मजदूरों को समझौते के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह समझौता कर्मचारियों और ठेका मजदूरों के आर्थिक हितों को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक फैसला है। बैठक को नेशनल ज्वाइंट कमेटी ऑफ कॉपर (एनजेसीसी) की बैठक में ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं, ठेका मजदूरों के मूल वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि को भी मंजूरी मिली है, जिससे हजारों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...