घाटशिला, मई 22 -- मुसाबनी, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सुरदा माइंस में ड्रीलर और टिंबरमैन की 18 मई से चल रही हड़ताल गुरुवार को 4 दिनों बाद समाप्त हो गई। दो घंटे तक चली इस वार्ता में 5 बिंदुओं पर सहमति बनी। इस सहमति के तहत सभी ड्रिलरमैन को सप्ताहिक नाइट शिफ्ट रोटेशन के आधार पर दिया जाएगा, इसके साथ प्रमोशन के लिए सिनियरटी के आधार पर लिस्ट बनायी जाएगी, ताकि उन्हें अपग्रेड कर स्किल टेस्ट के जरिए मैनैजर द्वारा अधिकृत कर वेतन का भुगतान किया जाएगा। वहीं, हड़ताल की अवधि के काम की क्षति की भरपाई रविवार को कार्य कर करने, रात्रि भत्ता Rs.20 रुपये से बढ़ाकर Rs.50 रुपये देने व डिपार्टमेंट एवं प्रोडक्शन स्टोव में एलोकेशन के आधार पर कार्य करने पर सहमति बनी है। मालूम हो इस हड़ताल से चार दिन में ठेका कंपनी आरके अर्थ रिसोर्स लिमिटेड को लगभग 4 हजा...