घाटशिला, अप्रैल 8 -- मुसाबनी, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड(एचसीएल) की सुरदा माइंस के 3 सॉफ्ट में मंगलवार की सुबह पाली में ठेका कंपनी के मजदूरों ने ईएल, सीएल, सिक लीव समेत अन्य मांगों लेकर कार्य का बहिष्कार कर दिया। मजदूरों के कार्य बहिष्कार के कारण सुबह की पाली में सुरदा सॉफ्ट-3 में करीब साढ़े तीन घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। इसकी जानकारी मिलते ही ठेका कंपनी आर के अर्थ रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड संजय साहू, एचआर अजीत यादव, पृथ्वी यादव ने हड़ताली मजदूरों के साथ वार्ता कर उनकी बातों को सुना। इस वार्ता में प्रबंधन ने छुट्टी के मामले को लेकर हड़ताली मज़दूरों से कुछ दिनों की मोहलत मांगी है और आश्वासन दिया कि इस महीने से अर्जित अवकाश ( ईएल ) दी जाएगी। वार्ता में प्रबंधन के आश्वासन के बाद मजदूर शांत हुए और करीब 10:00 बजे मजदूर ...