जमशेदपुर, मई 12 -- टिनप्लेट गुरुद्वारा की प्रधानगी के लिए रविवार को हुए मतदान में सुरजीत सिंह खुशीपुर ने विपक्ष के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मानावाल को 126 वोटों से करारी शिकस्त दी। खुशीपुर को 604 मत मिले जबकि मानावाल को 428 मत प्राप्त हुए। कुल 1324 वोटरों में से 1094 ने मतदान किया। 12 मत रद्द पाए गए। सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान शाम 5 बजे तक चला। चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी से भेजे गए ऑब्जर्वर सुखविंदर सिंह राजू की देखरेख में शांतिपूर्ण रही। हालांकि, खालसा स्कूल गेट के बाहर दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हल्की झड़प देखने को मिली। परिणाम घोषणा के बाद खुशीपुर के समर्थकों ने उन्हें और गुरचरण सिंह बिल्ला को गोद में उठाकर जश्न मनाया। विजयी उम्मीदवार को घोड़े पर चढ़ाकर गुरुद्वारा पहुंचाया गया और अरदास की गई।तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के महास...