किशनगंज, फरवरी 18 -- किशनगंज। सुरजापूरी महोत्सव, 2026 के आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरजापूरी महोत्सव, 2026 के आयोजन हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से महोत्सव की तिथि 28 फरवरी को निर्धारित की गई। महोत्सव का आयोजन सम्राट अशोक भवन में किए जाने पर चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी द्वारा आयोजन से संबंधित विभिन्न दायित्वों के सुचारू निष्पादन हेतु आवश्यक समितियों के गठन का निर्देश दिया गया। बैठक में कलाकारों के चयन हेतु समिति के गठन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, सुरजापूरी कवि सम्मेलन, पारंपरिक लोक वादन यंत्रों की प्रस्तुति पर विचार किया गया। साथ ही सुरजापूरी संस्कृति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री वीडियो शूट कराने, सुरजापूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.