मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- हनुमान जयंती पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर अंजनी पुत्र हनुमान के जन्मोत्सव पर गुरुवार को हनुमान जयंती पर सूरजन नगर पुलिस चौकी के सामने स्थित पवन पुत्र हनुमान के मंदिर को सजाया गया। यहां पर सैकड़ों भक्त एकत्रित हुए, सभी ने सामूहिक रूप से अंजनी पुत्र हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शक्ति, साहस और सफलता की कामना की। हनुमान मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में सुंदरकांड का भी वर्णन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...