मुरादाबाद, जून 20 -- सुरजन नगर के किसान सेवा केंद्र में शनिवार की रात्रि को विशाल रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। प्रत्येक विभाग के अधिकारी ने यहां उपस्थित सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीणों को अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी की समस्या का समाधान किया। यह भी पढ़ें- रात्रि चौपाल में शिकायतों की भरमार, निस्तारण का आश्वासनयोजनाओं की जानकारी यहां पर आयोजित की गई चौपाल के माध्यम से राशन कार्ड की महत्ता को समझाते हुए उसको बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिन किसानों की किसान सम्मान निधि रुक गई है उसको सुचारु कराने के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को हो रही खाद की किल्लत से बचने के लिए इसका समाधान जल्द ही करने का आश्वासन दिया गया। चौपाल का संचालन योगेंद्र सिंह चौहान ने किया।उपस्थित अधिकारी चौपाल में सहक...