मुरादाबाद, जनवरी 7 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन बुधवार को पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य वंदनीय माताजी की दिव्य सूक्ष्म उपस्थिति में शांतिकुंज से दिव्या ज्योति कलश रथ के सुरजन नगर आगमन पर भव्य दिव्य प्रेरणादायक मंगल कलश शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। इस शोभा यात्रा का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ किया। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखंड दीप ज्योति के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सुरजन नगर में शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश रथ को सुरजन नगर, जयनगर, रामपुर घोगर आदि गांवों में पांच सौ एक महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ भ्रमण कराया गया। इस दिव्य ज्योति कलश यात्रा पर प्रत...