सीवान, अगस्त 3 -- दरौंदा। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, कोल्हुआँ में सांस्कृतिक आयोजन के तहत सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षिका वंदना राघव, अनिता मद्धेशिया के नेतृत्व एवं सभी शिक्षकों एवं छात्रों के सहयोग से किया गया। जिसमें विद्यालय की बहुत सारी छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन के पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं में वर्ग आठ की ब्यूटी कुमारी ने प्रथम, निशा कुमारी ने द्वितीय व रिद्धि कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा भी उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय के द्वारा किया जाता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: ज्ञान संग्राम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, मेहंदी प्रतियोगिता में भी ब...