सीवान, फरवरी 22 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार के तहत फोकल शिक्षकों द्वारा विद्युत आघात के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। इसके अलावा फोकल शिक्षकों ने करंट लगने, बोरिंग के होने वाले गढ़े से होने वाले दुर्घटनाएं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा जल संचय के बारे में बच्चों को बेहतर जानकारी दी गई। इसके साथ - साथ स्कूल के बच्चे को बिजली आघात से बचने के लिए टूटी बिजली के तार के नजदीक नहीं जाने के सलाह देते भीगे तार और बारिश में पोल के समीप नहीं जाये। बच्चों को यह भी बताया गया कि करंट लगे व्यक्ति के शरीर को नहीं पकड़ना चाहिए। इसके साथ - साथ बिजली से लगी आग को पानी से नहीं बुझानी चाहिए। बीईओ राजीव पांडेय ने बताया कि महीने के सभी शनिवार को मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार पर आपदा से बचने के जानकारी दी जा...