बेगुसराय, अप्रैल 4 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में आपदा प्रबंधन के तहत "सुरक्षित शनिवार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को अगलगी (आग लगने) की घटनाओं के कारण, उससे होने वाले नुकसान तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मिडिल स्कूल समसा, अपग्रेडेड मिडिल स्कूल सैदपुर विष्णुपुर, बगरस विष्णुपुर, चक्का, रजाकपुर, नीरपुर, प्राइमरी स्कूल विष्णुपुर, पहसारा बभनगामा, हसनपुर बागर, चकमुजफ्फर, नावकोठी, महेशवाड़ा, छतौना सहित अन्य विद्यालयों में फोकल शिक्षकों ने अगलगी की घटनाओं पर चर्चा करते हुए इसके प्रमुख कारणों और उससे होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करने के उपाय बताए। शिक्षकों ने बताया कि पूजा-पाठ के दौरान अगरबत्ती और दीपक को जलता छोड़ देना, बिजली के उपकरण एवं मोबाइ...