बेगुसराय, अगस्त 13 -- बरौनी। सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से रनिंग कर्मियों का लगातार कॉउंसलिंग की जा रही है। इस दौरान लोको पायलट से ट्रेन के सिग्नल, ब्रेक बाइंडिंग, लोको फेल व स्पीड को लेकर भी काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही, कर्मियों को कार्य करने में होनेवाली कठिनाइयों व मिलने वाली सुविधा का भी लगातार जायजा लिया जा रहा है। साथ ही, सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...