जमुई, जुलाई 8 -- झाझा । निज संवाददाता सुरक्षित रेल परिचालन और रेलयात्रियों को बेहतर सेवा व सुविधा देना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उक्त बातें दानापुर के नव पदस्थापित एडीआरएम (ऑपेरशन) वीरेंद्र कुमार ने कही है। एडीआरएम (परिचालन) का पदभार ग्रहण के बाद बुधवार को पहली बार झाझा दौरे पर आए श्री कुमार ने रेल परिचालन संबंधी व्यवस्था की विस्तृत जानकारी लेने के साथ-साथ झाझा स्टेशन पर साफ-सफाई एवं यात्री सुविधा संबंधी संसाधनों का भी जायजा लिया। उन्होंने क्त्रू लॉबी पहुंचकर ट्रेन परिचालन से जुड़ी जानकारी ली। दानापुर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग स्पेशल सैलून से झाझा पहुंचे एडीआरएम ने झाझा स्थित रनिंग रूम पहुंच कर रनिंग स्टाफ को मिलने वाली सुविधाओं के साथ ही यह जानकारी भी ली कि यहां से किस-किस दिशा में रनिंग स्टाफ प्रस्थान करते हैं। यह भी पढ...