नई दिल्ली, मई 29 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली यह भी पढ़ें- फैसलों में देरी पर भड़का SC! हाईकोर्ट्स के लिए जारी किए 10 कड़े नियम, 3 महीने का दिया समय सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसला देते हुए देश के सभी उच्च न्यायालयों को फैसला सुरक्षित रखने के तीन माह के भीतर इसकी घोषणा/सुनाने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालयों में सुरक्षित रखने जाने के बाद लंबे समय तक फैसला सुनाने में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए यह फैसला दिया है। इतना हीं नहीं, शीर्ष अदालत ने कहा कि उच्च न्यायालयों को व्यक्तिगत स्वतंत्रता, नियमित जमानत, अग्रिम जमानत आदि से संबंधित मामलों में फैसला सुनाने में अधिक तत्परता दिखानी चाहिए और जमानत याचिकाओं पर जिस दिन सुनवाई पूरी हो, अधिमानतः उसी दिन फैसला सुनाया जाना चाहिए।निर्देशों का उद्देश्य देश के प्रधान न...