चंदौली, मार्च 11 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है। ताकि लोग सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें। इसके लिए मंगलवार को सीओ रघुराज के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अभियान चलाकर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों को हेलमेट वितरित किया गया। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।अभियान के दौरान सीओ ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना बेहद जरूरी है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में सिर में चोट लगने के कारण ही लोगों की जान चली जाती है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इस दौरान पुलिस टीम ने कई बाइक सवारों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के फायदे बताए और भविष्य में बिना हेलमेट वाहन न चलाने की हिदायत दी। अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.