लखीसराय, फरवरी 17 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन दिवस के आयोजन सोमवार को होने को लेकर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। डॉ.सीमा भारती,डॉ.राहत जहां आदि ने जांच की। एएन एम,आशा कार्यकर्ता,समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी थे। बीसीएम राजेश प्रमाणिक भी थे। बताया गया कि मंगलवार को परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण और सिजेरियन आपरेशन कार्यक्रम है। लाभुकों को अधिक संख्या में लाने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...