गौरीगंज, अप्रैल 11 -- भादर। जिले के रामगंज थाना अंतर्गत नरहरपुर गांव में शनिवार की दोपहर बाद उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की पशु शव निस्तारण के लिए सुरक्षित भूमि पर चबूतरा बनाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह, राजस्व टीम और सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से चबूतरे को हटवा दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के लौटते ही कुछ लोगों ने उसी स्थान पर तेजी से अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी। इसके बाद सूचना पर पहुंचे एसडीएम अमेठी आशीष सिंह के नेतृत्व में पीपरपुर, संग्रामपुर और रामगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति हटाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई और मूर्ति हटाने का विरोध करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.