गढ़वा, फरवरी 10 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत भूमफोर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आरबीआई के निर्देश अनुसार भारतीय स्टेट बैंक शाखा धुरकी के तत्वावधान में हुआ। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत शिविर की अध्यक्षता अग्रणी बैंक गढ़वा सत्यदेव रंजन ने की। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को बैंक से जुड़ी जानकारियां दी गई। ग्रामीणों को केसीसी ऋण संचालन, केवाईसी, साइबर सुरक्षा सहित अन्य जानकारियां दी गई। भारतीय स्टेट बैंक धुरकी के शाखा प्रबंधक एतवा नंदू उरांव ने बताया कि बैंक ग्रामीणों को सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने सुरक्षित भविष्य के लिए सभी खाताधारियों को बीमा कराने की सलाह दी। उन्होंने जन धन खाता, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर जन...