धनबाद, दिसम्बर 5 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। मौके पर स्वस्थ मिट्टी स्वस्थ शहर विषय पर परिचर्चा हुइ। कृषि विज्ञान केन्द्र की वरीय वैज्ञानिक डॉ0 सुषमा सरोज ने कहा कि यदि हमारी मिट्टी है तो मानों गांव व शहर दोनों सुरक्षित हैं। कहा कि तेजी से बढ़ रही शहरीकरण की मानसिकता व औद्योगिक गतिविधियों के कारण मिट्टी तेजी से प्रभावित हो रही है। इसे रोकने की आवश्यकता है। कहा कि मिट्टी जीवन का आधार है। भोजन, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे व पर्यावरण सभी का अस्तित्व मिट्टी के स्वास्थ पर निर्भर है। संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मृदा परीक्षण, फसलचक्र अपनाने, हरी खाद, वर्मी कंपोस्ट के उपयोग, रासायनों का संतुलित उपयोग, जल संचय आदि से मिट्टी के स्वास्थ को बनाऐ रखना संभव है। समन्वयक प्रधान वैज्ञानिक डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.