गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय ने किसानों को अन्न के सुरक्षित भंडारण को लेकर एडवाइजरी जारी की है। विभाग के अनुसार, उचित भंडारण तकनीकों को अपना कर फसल कटाई के बाद होने वाली लगभग 10 प्रतिशत क्षति को रोका जा सकता है। किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकता है। 50 फीसदी अनुदान पर (अधिकतम 2000 रुपये) बखारी की सुविधा भी दी जा रही है।इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ आर डी वर्मा के मुताबिक खेती में बुवाई, जुताई, पोषण और कीट प्रबंधन के साथ-साथ कटाई के बाद भंडारण भी अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। असुरक्षित भंडारण के कारण कीट, कृतंक और सूक्ष्मजीवों के चलते अनाज की गुणवत्ता और मात्रा दोनों प्रभावित होती हैं। भंडारण में कीट प्रकोप के प्रमुख कारणों में अधिक नमी, ऑक्सीजन ...