सुरक्षित बैंकिंग के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। गांव सदई में बुधवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक चंडीगढ़ के महाप्रबंधक पंकज सेतिया ने ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति का वित्तीय रूप से जागरूक होना जरूरी है। बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करते समय किसी अनजान व्यक्ति के साथ पासवर्ड, एटीएम पिन और खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बैंकिंग ग्राहकों की शिकायतों के समाधान के लिए आरबीआई लोकपाल योजना की जानकारी भी दी और लोगों से निर्धारित शिकायत निवारण व्यवस्था का लाभ उठाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Simdega News: साइबर ठगी से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक शिविर में हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.